🔥 TRENDING जस्विंदर चौधरी पत्रकार आज नहाने पहुँचे AR Rahman’s Gurugram Concert Postponed... MP Amritpal’s parole hearing set for t... Ranbir Kapoor’s ‘Ramayana: Part 1’ Off... Two youths stabbed in Indore's Sun Cit... Raibareli में ओवरलोड डबल डेक बस के टकर...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

रतनगढ़ माता मंदिर में लख्खी मेले के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का महासैलाब, 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 10:49 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर और एसपी लगातार कर रहे निगरानी।

रतनगढ़ (मध्य प्रदेश)। आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित लख्खी मेले में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। मेले के द्वितीय दिवस मंगलवार को लगभग 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रतनगढ़ माता एवं कुंअर बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं, इस दौरान 5 हजार से अधिक सर्पदंश पीड़ितों के बंध खोले गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और लगातार निगरानी के चलते भक्तों को सहज, सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल स्वयं मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। दोनों अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही मेले में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि भारी भीड़ के बावजूद किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता से दर्शन का अवसर मिल सके। श्रद्धालुओं ने की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना।मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं के कारण श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि मेला समाप्त होने तक सभी व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी के साथ संचालित की जाएंगी। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन कराकर सकुशल उनके घर तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय, तत्परता और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। लख्खी मेले में उमड़ रही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रतनगढ़ माता और कुंअर बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक बनी हुई है।
📲Get App