🔥 TRENDING High Court Orders Freedom Park as Sole... Bangalore Court Grants Interim Relief... HD Kumaraswamy Urges CBI to Investigat... Karnataka High Court scraps enhanced S... 108 Ambulance Workers Strike Across Ka... जैसलमेर के गोलकुंडा नायक मोहल्ले में क...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रतलाम ग्रामीण में विद्युत विभाग की लापरवाही से व्यक्ति की मौत, गांव वालों ने डेड बॉडी रखकर किया प्रदर्शन

✍️ Reporter: Dilip palasiya 🗓 14 Oct 2026, 08:42 AM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र धराड़ में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत के बाद गांव वालों ने विद्युत मंडल के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जायस और कांग्रेस के कई नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र धराड़ में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी गांव वालों को मिलते ही उन्होंने आक्रोश जाहिर किया और विद्युत मंडल के कार्यालय के सामने रोड पर ही मृतक का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन में जीवन सिंह शेरपुर, कमल भूरिया, मनोज राठौड़, विजय भूरिया, दिलीप पलासिया और संदीप खराड़ी मौजूद रहे।

इसके अलावा जयस व कांग्रेस नेता व करणी सेना भी प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित रहे। गांव वालों ने विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ अपना गुस्सा जताया और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
📲Get App