🔥 TRENDING સ્વચ્છતા હિં સેવા સંકલ્પ અભિયાન 2026 સ... अजय अनमोल ने किसानों, गरीबों के मुद्दो... વિકસિત ભારત જન કલ્યાણ અભિયાન અંતર્ગત આ... गया जी पितृपक्ष मेला: AI कैमरों ने पश्... Rajasthan braces for worst drought in... Udaipur experiences cooler nights as m...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अस्वस्थ होने से जयपुर में तृतीय राज्य स्तरीय सिंधी पंचायत सम्मेलन स्थगित

✍️ Reporter: Jetha Nand Karyani 🗓 03 Oct 2026, 12:10 PM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जयपुर में 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला तृतीय राज्य स्तरीय सिंधी पंचायत सम्मेलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थानी के अस्वस्थ होने के कारण अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास एवं पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में जयपुर के प्रताप नगर में 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला तृतीय राज्य स्तरीय सिंधी पंचायत सम्मेलन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय से सिंधी समाज में मायूसी छाई हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मेलन के आयोजन प्रभारी एवं भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थानी के अचानक अस्वस्थ होने के कारण यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सम्मेलन को लेकर भारतीय सिंधु सभा न्यास के अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी एवं महामंत्री गिरधारी लाल ज्ञानी सहित कोर कमेटी की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने पर सहमति बनी।

कोर कमेटी की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना में प्रदेशभर की पूज्य पंचायतों के अध्यक्षों, महासचिवों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को इस स्थगन से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है। यह सम्मेलन सिंधी समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और आगामी रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

सम्मेलन की नई तिथि और कार्यक्रम की जानकारी आगामी दिनों में अलग से जारी की जाएगी। आयोजक समिति ने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की है।
📲Get App