🔥 ट्रेंडिंग मानपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 10 साल... માંડવી નગરજનો ના હિત માં રાષ્ટ્રીય દલિ... सोशल मिडिया पर पोस्ट किया ISRO completes final checks for joint... श्रीबाबू के 139वीं जयंती के राज्यसभा स... WhatsApp launches custom chat filter t...
15 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राष्ट्रीय जनता दल की जाँच समिति ने मोहिउद्दीननगर में पीड़ित से की मुलाकात, न्याय की मांग
राजनीति

राष्ट्रीय जनता दल की जाँच समिति ने मोहिउद्दीननगर में पीड़ित से की मुलाकात, न्याय की मांग

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 अक्टू. 2026, 03:59 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की जाँच समिति ने मोहिउद्दीननगर में पीड़ित गोलू साह के परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मोहिउद्दीननगर में आज राष्ट्रीय जनता दल, बिहार द्वारा गठित जाँच समिति के सदस्य पीड़ित गोलू साह के घर पहुँचे। समिति के सदस्यों ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जाँच समिति के अध्यक्ष श्री भाई वीरेंद्र जी की उपस्थिति में सदस्यों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जाँच कराने, दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की।

श्री भाई वीरेंद्र जी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएँ पीड़ित परिवार के साथ हैं और वे न्याय मिलने तक इस मामले को उठाएंगे।
📲Get App