राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौसा में उत्साहपूर्वक आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, प्रतिभागियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
दौसा, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्काउट-गाइड संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 'रन फॉर यूनिटी' के सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी कजोड़ नारानिया तथा जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ सुबह राजेश पायलट स्टेडियम से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए चुंगी चौराहे तक आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ दौड़ में भाग लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा के उप जिला अधिकारी अमरेश जाकड़, राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार राजीव व्यास, पंच गौरव संयोजक पूरणमल मीणा, राष्ट्रीय साहित्यकार रामबाबू राम, 'माय भारत' की जिला युवा अधिकारी पूनम चौधरी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रमाशंकर शर्मा, अशोक कुवाल, मदनलाल जाट, लेखराम मीणा, नरेश कुमार मीणा, सत्यनारायण बढ़ाया, आभा सागवान एवं मीना बल्लीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*विभिन्न वर्गों ने उत्साह से निभाई भागीदारी*
'रन फॉर यूनिटी' में शिक्षक-शिक्षिकाओं, शारीरिक शिक्षकों, मंत्रालयिक कर्मचारियों, खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारत स्काउट एवं गाइड तथा हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने रंगोली बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। चिकित्सा विभाग की टीम ने भी कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों की सामूहिक भागीदारी से कार्यक्रम जनसहभागिता का व्यापक स्वरूप बन गया। आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं, अनुशासन, सुरक्षा एवं आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया।
*मतदाता शपथ के साथ राष्ट्रीय एकता का संकल्प*
कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी ने उपस्थित प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई तथा शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला खेल अधिकारी कजोड़ नारानिया ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय एकता केवल देश का गौरव ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। समाज के सभी वर्गों के एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने से ही सशक्त, समरस एवं अखंड भारत की संकल्पना साकार हो सकती है।