🔥 ट्रेंडिंग तेलंगाना सरकार ने तात्कालिक पेंशन सुवि... साइक्लोन मुरासु ने लाल चेतावनी जारी, त... भारत ने पेट्रोल निर्यात शुल्क हटाया, ड... विरोधी दल ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामल... ह्युंडई ने भारत में बेयोन SUV का अनावर... समस्तीपुर: 38 वर्षीय अजीत सहनी की जमीन...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जालौन पुलिस ने ली एकता और अखंडता की शपथ

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 31 अक्टू. 2026, 05:12 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरदार पटेल के आदर्शों को किया याद, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प।

उरई, (जालौन)। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद जालौन पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने रिजर्व पुलिस लाइन उरई में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता के प्रति उनके विचारों को याद किया गया।
📲Get App