Crime
रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला भांजा गिरफ्तार, साथियों सहित 1.55 लाख के जेवर बरामद
उमरिया पुलिस ने रिश्ते की मामी के घर से ₹1.55 लाख के सोने के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी भांजे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात के बदले खरीदे गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
उमरिया पुलिस ने सोने के जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी भांजे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी भांजे की संलिप्तता उजागर होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि फरियादिया संध्या शर्मा दिनांक 27.08.2026 को अपने मायके रीवा गई थीं। दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे चंदिया स्थित अपने घर वापस आने पर उन्होंने अपने पहने हुए आभूषण उतारकर घर की अलमारी में रख दिए थे। अलमारी में पूर्व से भी सोने के आभूषण रखे हुए थे। दिनांक 20.09.2026 को फरियादिया ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने के आभूषणों में से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की मनचली, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, दो छोटी सोने की लाकेट तथा चार सोने के कंगनों में से एक कंगन गायब मिला। चोरी गए आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,55,000/- थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना चंदिया में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही के दौरान विवेचना में यह जानकारी मिली कि फरियादी का भांजा अक्सर फरियादी के घर आता रहता था, जिस पर फरियादिया ने भी शंका व्यक्त की थी। पुलिस टीम द्वारा संदेही आदर्श उर्फ अंशू शर्मा से बारीकी से पूछताछ की गई, जिस पर संदेही ने जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी रामानंद सिंह उर्फ छोटू एवं संतोष कोल के साथ मिलकर यह चोरी की और चोरी किए गए सोने के बदले ₹70,000/- नकद प्राप्त किए।
आरोपी ने बताया कि प्राप्त पैसों से उसने ₹22,000/- में एक सेकेंड हैंड आईफोन 11 मोबाइल फोन खरीदा, साथी रामानंद सिंह के लिए ₹10,500/- में वीवो Y28 सेकेंड हैंड मोबाइल दिलवाया, ₹350/- में सिम कार्ड खरीदा और ₹13,000/- ऑनलाइन माध्यम से खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया है और अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने ₹20,000/- कीमत का आईफोन 11, ₹10,000/- कीमत का वीवो Y28 फोन, ₹1 लाख कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल और ₹13,000/- नकद, कुल ₹1,43,000/- का मशरूका बरामद किया है।