🔥 TRENDING Goa MLA Sankalp Amonkar Sworn In as Mi... Nagaland Lottery Result for 7 Nov 2026... भोर तालुक्यामध्ये झेंडूच्या फुलांची आव... Nagaland Dear Lottery Results Publishe... Patna readies anti‑pollution plan ahea... Joint Operation Seizes 45 Acres of Ill...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रुपचौदस को ख़रीददारी करने उमड़ी भीड़ प्रसासन का पुख्ता इंतजारम

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 07 Nov 2026, 04:38 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रूपचौवदसयानी छोटी दीपावली पर आबूरोड में उमड़ी भीड़

*रूपचौदस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़*
आबूरोड से ब्यूरो रिपोर्ट चन्दन सिंह राव कारोली आबूरोड सिरोही दीपावली पर्व श्रृंखला के तहत छोटी दिवाली यानी रूपचौदस के खास मौके पर शहर के प्रमुख बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई, जो शाम होते-होते भारी भीड़ में बदल गई।
​सजावटी सामान, मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री, रेडीमेड कपडे़ और कॉस्मैटिक्स की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। विशेष रूप से सौंदर्य प्रसाधनों और पारंपरिक परिधानों की दुकानों पर महिलाओं का तांता लगा रहा।
​व्यापारियों के अनुसार रूपचौदस के अवसर आबूरोड में दुकानों को रोशनी से ऐसा सजाया की एक तरफ से दुल्हन की तरह से सजाया गया सबसे ज्यादा आदिवासी की भीड़ देखने को मिली पर बाजार में अच्छी ग्राहकी दर्ज की गई है, जिससे बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। पुलिस व प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्य बाजारों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
📲Get App