🔥 TRENDING मथुरा: युवक ने ग्राम प्रधान से पूछा सव... India Vs West Indies Jharkhand Announces NEET PG 2026 Round... Williams Trading Downgrades BIRK Stock... Tennessee Driver Turns $3,200 School B... ED serves summons at Kerala Chief Mini...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रानीवाड़ा में 4 नवंबर से शुरू होगी मेघवाल प्रीमियर लीग (MPL-4), 32 टीमें लेंगी हिस्सा
Sports

रानीवाड़ा में 4 नवंबर से शुरू होगी मेघवाल प्रीमियर लीग (MPL-4), 32 टीमें लेंगी हिस्सा

✍️ Reporter: Jabra Ram 🗓 17 Oct 2026, 02:08 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेघवाल क्रिकेट एसोसिएशन रानीवाड़ा द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता "मेघवाल प्रीमियर लीग (MPL-4)" का आगाज 4 नवंबर से मेडक कल्ला खेल मैदान में होगा, जिसमें क्षेत्र की 32 टीमें भाग लेंगी।

रानीवाड़ा (जालोर)। मेघवाल क्रिकेट एसोसिएशन रानीवाड़ा (सुणतर) के तत्वावधान में आगामी 4 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता "मेघवाल प्रीमियर लीग (MPL-4)" का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए उत्साह से भरे इस महाकुंभ का आयोजन खेल मैदान, मेडक कल्ला, तहसील रानीवाड़ा, जिला जालोर में होगा।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रानीवाड़ा सुणतर समाज क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 (शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता की एंट्री फीस ₹2,100 रखी गई है।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विजेता टीम को ₹21,000 नगद व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बल्लेबाज को ₹1,500 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा, वहीं मैन ऑफ द मैच के लिए आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी।

प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, सभी खिलाड़ी एक ही गाँव के होने अनिवार्य हैं और बाहरी खिलाड़ी पाए जाने पर टीम को बाहर कर दिया जाएगा। प्रत्येक टीम को एंट्री के समय 15 खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी। सभी टीमों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है और मैच शुरू होने से एक घंटा पहले मैदान पर पहुंचना होगा। सामान्य मैच 8-8 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। LBW सहित सभी अंतरराष्ट्रीय नियम लागू रहेंगे।
📲Get App