🔥 TRENDING Detainee Abhijeet Misses Grandmother's... Man Arrested for Stealing from Ayyappa... Pargat Singh Assumes Leadership of Pun... Mann Claims BJP Ordered Office Raid, C... Rajasthan Police Bust Copper Theft Gan... Sukhbir Urges Government to Compensate...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रानीतालाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 साल से फरार पांच एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Crime

रानीतालाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 साल से फरार पांच एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 21 Aug 2026, 09:38 PM 👁 64
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

न्यायालय से जारी था गैर-जमानती वारंट, कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी अभियुक्तों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

वरीय पुलिस अधिकारियों के कड़े निर्देश पर रानीतालाब थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 24 वर्षों से फरार चल रहे पांच स्थाई वारंटियों को धर-दबोचा है। यह पूरी कार्रवाई कांड संख्या 95/2002 के तहत की गई है, जिसमें न्यायालय द्वारा काफी समय पहले ही गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा चुका था।


राजीपुर गांव से हुई सभी की गिरफ्तारी

रानीतालाब थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने राजीपुर गांव से लंबे समय से फरार चल रहे शोभा पासवान, संत पासवान, बिहारी पासवान, शोभनाथ पासवान, विनोद पासवान को गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी राजीपुर ग्राम के ही रहने वाले हैं और गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे।


कागजी प्रक्रिया के बाद भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने सभी अभियुक्तों की आवश्यक कागजी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी कर ली। इसके बाद सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस इस कार्रवाई को इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से एक बड़ी कामयाबी मान रही है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App