🔥 TRENDING Delhi Records Zero 'Good' Air Quality... Delhi to Enforce Pollution Curbs from... Haryana Farmers Protest Against Sugarc... कलेक्टर ने वरला तहसील के केरमला में 'ए... Villagers Protest Government Plan to C... Mumbai CBI Court Acquits Chhota Rajan...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रणवीर सिंह अटवाल का गामछ- कणा में जनसंपर्क, ग्रामीणों का जोरदार स्वागत

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 31 Oct 2026, 06:19 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा के उम्मीदवार रणवीर सिंह अटवाल ने गामछ व कणा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें जोरदार स्वागत मिला।

पंचायती राज चुनाव के संदर्भ में जिला परिषद वार्ड नंबर 8 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा उम्मीदवार रणवीर सिंह अटवाल ने गामछ व कणा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्हें जगह-जगह जोरदार स्वागत मिला और कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

रणवीर सिंह अटवाल ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान नरेश बैरागी, रामस्वरूप नरेड़ा, शिवकांत श्रृंगी, ओम बैरागी, गामछ पूर्व सरपंच बृजमोहन गुर्जर, बंशीधर गुर्जर तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App