*रामदेवरा में सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां* मुंह से आग निकालने वाला नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र, रोमांचित हुए दर्शक *कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ी भारी
*रामदेवरा में सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां*
मुंह से आग निकालने वाला नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र, रोमांचित हुए दर्शक
*कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़*
जैसलमेर, 20 सितंबर। सुविख्यात लोकदवता बाबा रामदेव जी के भादवा मेले के दौरान राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर एवं सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में शौकत अली एंड पार्टी के मुख्य दल प्रभारी श्यामदीन पांचू के कुशल निर्देशन में रामदेवरा ग्राम पंचायत रंगमंच पर शनिवार रात्रि में भव्य एवं शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं पारंपरिक कलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विकास अधिकारी पंचायत समिति सांकड़ा एवं सहायक मेला अधिकारी मनवीर सिंह बेनीवाल ने मुख्य आतिथ्य में किया। कार्यक्रम की शुरुआत लोक देवता बाबा रामदेवजी की आरती एवं भजनों के साथ हुई। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य, लोक संगीत और राजस्थान की विविध लोक कलाओं को मंच पर जीवंत किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और कलाकारों के मनमोहक अंदाज ने दर्शकों को राजस्थान की लोक संस्कृति से रूबरू कराया।
सांस्कृतिक संध्या में पाली के युवा लोक कलाकार अर्जुन द्वारा मुंह से आग निकालने वाला नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रकार पोकरण के सुविख्यात लोक कलाकार रेंवतराम द्वारा घोड़लियो व पर्दा कलाकार की नृत्य रोमांचक प्रस्तुति देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा रंगमंच परिसर गूंज उठा। सांस्कृतिक संध्या में जैसलमेर जिले के बेहतरीन कलाकार निजाम खां एंड पर्टी द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ द्वारा भगवान श्री गणेश एवं बाबा के लोक भजन के साथ केसरिया बालम स्वागत गीत से परंपरागत किया गया। इसी कम में पूजा और मनीषा की कालबेलिया,
एवं भवाई नृत्य ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं अन्य लोक कलाकारों द्वारा अपने-अपने अंदाज में लोक गीतो, लोकवाद्य की शानदार प्रस्तुतियां दी।
बड़ी संख्या में मौजूद मेलार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
भादवा मेले के दौरान आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के साथ राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से मेलार्थियों को प्रदेश की पारंपरिक लोक कलाओं को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला।
*दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी*
कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ रामदेवरा मेले के दौरान ग्राम पंचायत परिसर रंगमंच में संस्कार के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमे लोग संस्कृत एक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें कई ऐसे कार्यक्रम हुए जिससे वहां का वातावरण आशापुरा हो गया जिससे वह आसपास के सरदारों की भारी भीड़ उम्र पड़ी.
कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने शानदार सांस्कृतिक आयोजन के लिए आयोजकों एवं लोक कलाकारों का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन मारवाड़ लोक कला मंडल नागौर के श्री सत्यनारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बहुतही भारी संख्या में भीड़ रही एवं श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ शांतिपूर्ण तरीक से कार्यक्रम का आनंद लिया। सांस्कृतिक संध्या में ग्रापंचायत रामदेवरा के गणमान्य पदाधिकारीगण, पत्रकारगण इत्यादि उपस्थित रहे।