🔥 TRENDING Vi Announces New OTT Releases for Week... ECI Sets Dates for Elections to 12 Raj... Air India Express suspends Delhi‑Patna... Haryana Police Suspend Two Officers Ov... Haryana Regulator Suspends DISCOM Over... Sitharaman Rebukes Opposition Over UPI...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों को दिया देशप्रेम का संदेश
Local

रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों को दिया देशप्रेम का संदेश

✍️ Reporter: HARISH CHANDRA 🗓 15 Aug 2026, 08:42 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामपुरा ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने ध्वजारोहण किया और बच्चों के साथ उत्सव मनाया। उन्होंने देश की एकता और जिम्मेदारी का महत्व बताया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामपुरा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने देश के भविष्य होनहार बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें देशप्रेम, राष्ट्रसेवा तथा जिम्मेदारी का संदेश दिया।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से देशहित में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
📲Get App