🔥 ट्रेंडिंग વિજય રાજ બાપુની આગેવાનીમાં નિસરાયા ગામ... सिंहस्थ मेले के निर्माण कार्यों में दे... लालमन कोटेदार व उसके परिवार वाले निंद... इंदौर में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार य... സ്വർണ്ണക്കപ്പ് പ്രദർശനം നടന്നു. टीकमगढ़ के किसानों को डीएपी के विकल्प...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

रामकथा में गया परिवार, घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पर किया हाथ साफ

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 25 अक्टू. 2026, 10:20 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कमरे का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, सामान बिखरा देख परिवार के उड़े होश*

*जौनपुर।* लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव में परिवार के रामकथा में शामिल होने के दौरान घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित नीलेश सिंह पुत्र शरद कुमार सिंह के अनुसार, 24 अक्टूबर को वह सपरिवार शाम करीब तीन बजे बीआरपी मैदान में आयोजित रामकथा सुनने गए थे।
पीड़ित के मुताबिक, शाम करीब 7:45 बजे उनकी चाची श्रीमती नंदिनी सिंह जब घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पहुंचीं, तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी हुई।
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों का विवरण वजन और कैरेट सहित दिया गया है। मामले में चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की नहीं हो पाई है
📲Get App