🔥 TRENDING Leopard Attacks and Drags 9‑Year‑Old P... सहाजीतपुर में मोनोपोली खेल का आयोजन, स... Chirag Paswan Predicts Congress Won't... Anti-India Ravana Posters Featuring Ra... Land acquisition starts in 37 villages... Father Carries Dead 9‑Year‑Old on Shou...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रमकंडा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण सामग्री जब्त, भट्ठी नष्ट

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 17 Oct 2026, 05:25 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रमकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 60 किलोग्राम जावा महुआ और शराब निर्माण की भट्ठी को नष्ट किया गया।

गढ़वा जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रमकंडा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।

छापामारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उद्देश्य से रखे गए लगभग 60 किलोग्राम जावा महुआ को बरामद किया। मौके पर ही जावा महुआ को निर्माण सामग्री और शराब बनाने वाली भट्ठी के साथ नष्ट कर दिया गया।

गढ़वा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App