🔥 TRENDING Meghalaya Launches Japanese Tochiotome... Meghalaya Tourism Boosts 75,000 Jobs,... Meghalaya Unveils Sustainable Tourism... 10 Trains Cancelled, 6 Diverted from A... 10-foot python rescued injured in Damo... બાયડ નગરપાલિકા વોર્ડ નંબર 3ની ખાલી પડે...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ विधानसभा के चारों नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और पार्षदों का किया गया स्वागत

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 26 Sep 2026, 09:52 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चारों नगरपालिकाओं के चेयरमैन-पार्षदों का स्वागत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विधायक सुखवंत सिंह को दी बधाई
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों नगरपालिकाओं में भाजपा के बोर्ड बनने के बाद शनिवार को अलवर मोटल रिसोर्ट में नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों के सम्मान में मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने नगरपालिकाओं के चेयरमैन एवं पार्षदों का स्वागत-सत्कार किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नवनिर्वाचित को जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने रामगढ़ विधानसभा की चारों नगरपालिकाओं में भाजपा के बोर्ड बनने पर विधायक सुखवंत सिंह को बधाई दी और इसके लिए उनका धन्यवाद किया।
📲Get App