🔥 TRENDING અમદાવાદમાં નવરાત્રી દરમિયાન ઓગણજ-ભાડજ... Khandu Highlights Human Resources as K... Arunachal CM Sends Warm Wishes on All... Arunachal Pradesh CM Pema Khandu atten... Jammu & Kashmir Government Cancels Jun... कोकर पंडाल में झारखंड की झलक
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक नई कार्यकारिणी का गठन

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक नई कार्यकारिणी का गठन

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 19 Jul 2026, 04:32 PM 👁 95
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान रामगढ़ प्रखंड की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
बैठक में जिला मंत्री विजेंद्र खंडेलवाल, सह जिला मंत्री नवल किशोर मिश्रा, बजरंग दल के दलपत जी, मातृशक्ति संयोजिका चंदा जी, एबीवीपी जिला प्रमुख विनय जी तथा व्यवस्था प्रमुख सत्यपाल आचार्य की उपस्थिति रही। वहीं करौली वाले संत नन्द बाबा जी की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नई कार्यकारिणी में भगत सांवरिया को प्रखंड अध्यक्ष, सूर्यस्वरूप को उपाध्यक्ष, रामोतार को प्रखंड मंत्री, रमेश नगीना को सह मंत्री, अर्चना को मातृशक्ति संयोजिका, स्वीटी को दुर्गावाहिनी संयोजिका, श्रवण को सत्संग प्रमुख, रोहिताश जांगिड़ को अर्चक-पुरोहित प्रमुख, रोहिताश सैनी को विधि प्रमुख, अजीत जैन एवं नेमीचंद खंडेलवाल को संरक्षक, ओमप्रकाश एवं कन्हैयालाल को व्यवस्था प्रमुख, यतन दत्ता को गौरक्षक विभाग प्रमुख तथा हेमंत जांगिड़ को गौरक्षक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में गौरक्षक विभाग के सूरज सैनी, अमित सैनी, बलवीर सैनी, महावीर सैनी, सोनू प्रजापत, यश सैनी, नीतीश प्रजापत, मोहित खटीक, अंकित जाट, रवि सैनी, निखिल शर्मा, सागर चौहान, शुभम बंसल, राकेश चौहान, अश्विनी सैन और तुषार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर सम्मान किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
📲Get App