🔥 ट्रेंडिंग બાબરાની ચોરીનો ભેદ ઉકેલાયો: ચાર શખ્સો... કરજણમાં નવમો નોરતા દિવસની રમઝટ જોવા મળ... એસ.ટી. બસ ડેડાણ ગામ, અમરેલીમાં બસ સ્ટે... નેશનલ ચિલ્ડ્રન સાયન્સ કોંગ્રેસમાં ઉંડવ... पुलिस ने बताया टाइगर श्रॉफ के हमलावरों... चिन्मय सुतर ने घरेलू क्रिकेट में मिज़ो...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ में दशहरे के लिए तैयार हो रहे रावण के पुतले, कई गांवों में होता है दहन

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 19 अक्टू. 2026, 11:02 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में दशहरे के लिए तैयार हो रहे रावण के पुतले, कई गांवों में होता है दहन
पीढ़ियों से रावण के पुतले बना रहा श्रीवास्तव परिवार, ललावंडी की रामलीला के लिए तैयार हुआ 21 फीट का रावण
रामगढ़। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को लेकर रामगढ़ क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे में दशहरे के लिए रावण के पुतलों को तैयार किया जा रहा है। रामगढ़ में बनने वाले रावण के पुतले आसपास के कई गांवों की रामलीलाओं में दहन के लिए ले जाए जाते हैं। इनमें मालपुर, ललावंडी, मिलकपुर और बरवाड़ा गांव शामिल हैं। खास बात यह है कि रावण के पुतले बनाने का काम नथ्थी श्रीवास्तव औरy उनका परिवार कई पीढ़ियों से करता आ रहा है।
सोमवार को ललावंडी गांव में चल रही रामलीला कमेटी के सदस्य दशहरे से एक दिन पहले 21 फीट ऊंचे रावण के पुतले को लेने रामगढ़ पहुंचे। कमेटी के सदस्य पुतले को ट्रैक्टर में रखकर ललावंडी गांव ले गए। वहां दशहरे के दिन रामलीला के समापन पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए रामलीला कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
कई पीढ़ियों से निभा रहे परंपरा
नथ्थी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके परिवार में कई पीढ़ियों से रावण के पुतले बनाने का काम किया जा रहा है। दशहरे के अवसर पर रामगढ़ सहित आसपास के गांवों की रामलीला कमेटियां उनसे पुतले तैयार करवाती हैं। इस काम में परिवार के सभी सदस्य सहयोग करते हैं। परिवार के लोग परंपरागत तरीके से पुतले तैयार कर उन्हें अंतिम रूप देते हैं, ताकि दशहरे के दिन होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में उनका उपयोग किया जा सके।
रामगढ़ में भी रावण दहन की तैयारी पूरी
रामगढ़ कस्बे के तहसील रंगमंच पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के लिए भी रावण का पुतला तैयार हो चुका है। दशहरे के दिन पुतले को दशहरा मैदान में ले जाया जाएगा, जहां रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। रामलीला में भगवान श्रीराम की ओर से रावण वध और उसके बाद पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देगा। दशहरे को लेकर रामगढ़ और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग इस पर्व पर रावण दहन देखने के लिए उत्साहित हैं।
📲Get App