🔥 TRENDING German Diplomat Visits Indian Village,... Lahore‑Originated Reel ‘Chalre Chalre... EkSukoon Reveals Cast, Release Date an... Parineeti Chopra’s Netflix Series Rank... How to Stream ‘Kappi Squad’ in Austral... Maharashtra's Palghar: Three Talukas D...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामगढ़ में सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार चार नए कचरा संग्रहण वाहनों को विधायक ने दिखाई हरी झंड़ी
National

रामगढ़ में सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार चार नए कचरा संग्रहण वाहनों को विधायक ने दिखाई हरी झंड़ी

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 19 Aug 2026, 10:14 PM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में सफाई व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, चार नए कचरा संग्रहण वाहनों को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। नगर पालिका को मिले चार नए कचरा संग्रहण वाहनों को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया। खास बात यह रही कि विधायक ने खुद वाहन की ड्राइविंग कर उसे रवाना किया।

इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कचरा संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। नए वाहनों के जरिए अब रामगढ़ कस्बे के गली-मोहल्लों और वार्डों में घर-घर से कचरा संग्रहण किया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ सहित नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली और वाहनों का बेहतर तरीके से उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।वहीं नए वाहनों के वार्डों में पहुंचने से स्थानीय लोगों को नियमित कचरा संग्रहण की सुविधा मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ती आबादी के बीच सफाई व्यवस्था को लेकर यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार यादव, दिनेश शर्मा, दिनेश यादव, जवाहर तनेजा, राजू खंडेलवाल सहित रामगढ़ कस्बे एवं आसपास के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App