🔥 TRENDING ইস্টবেঙ্গল আইএসএল ম্যাচে পরাজিত લાખોની નોકરી છોડીને સપનાની પાછળ દોડતા... ગૌરવ લુણાવાડાનું, ગુંજ ગુજરાતમાં - ઓપર... Jammu & Kashmir Enables Mining Officer... J&K Govt Orders Transfers of 13 School... શેરબજારમાં બુલ રન, રોકાણકારોએ એક દિવસમ...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रामगढ़ में अपहरण लूट के मामले में 8 साल से फरार बाल अपचारी निरूद्ध 5000 का था इनाम

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 13 Oct 2026, 09:06 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में अपहरण-लूट के मामले में 8 साल से फरार बाल अपचारी निरुद्ध, 5 हजार का था इनाम
टॉप-10 वांछित अपराधियों में था शामिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली और 35 हजार रुपए लूटने का आरोप
अलवर जिले के रामगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में आठ साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपी पुलिस की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में गौवंश वध, पशु क्रूरता, चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण-लूट सहित विभिन्न धाराओं में पांच प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और रामगढ़ वृत्ताधिकारी परमेश्वर लाल यादव के सुपरविजन में थाना प्रभारी अजीत सिंह बड़सरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को निरुद्ध किया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और नकदी लूटने का आरोप
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2018 को परिवादी ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गढ़ी-धनेटा घाटी के सुनसान इलाके में रात के समय आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर अपहरण किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 35 हजार रुपए नकद लूटकर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
प्रकरण में पूर्व में वाहिद उर्फ छोटू निवासी मिलकपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। अब घटना के समय शामिल रहे एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में रामगढ़ थाना प्रभारी अजीत सिंह बड़सरा, समुद्र सिंह, देवकीनंदन सिंह, महबूब खान और नरेश कुमार शामिल रहे।
📲Get App