🔥 TRENDING ಮಂಗಳೂರು ಸಮೀಪ ಭಾರತದ ಮೊದಲ ಪರಿಸರ ಸ್ನೇಹಿ ಕ... वाशिम जिल्हा प्रतिनिधी:वाशिममध्ये डॉ.... Sakina Itoo Rejects New Delimitation,... GHMC Secures Rs 1,720 Cr LED Streetlig... टंडवा के बुकरू में रेलवे ब्रिज निर्माण... Yashoda Hospitals Hosts National Oncol...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रामगढ़ के एनएच‑33 पर स्कॉर्पियो की टक्कर में 13 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 29 Nov 2026, 07:00 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामगढ़ जिले के एनएच‑33 पर रात के 1:30 बजे स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत, एक पुरुष गंभीर रूप से घायल, घटना पर डि.सी. ऋतुराज और एस.पी. मुकेश कुमार लुनायत ने जांच शुरू की।

रामगढ़ / हजारीबाग
रामगढ़ जिले में एनएच-33 पर आधी रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के सफर को मातम में बदल दिया। जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी गांव के पास रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की भयावहता ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक और सदमे में डाल दिया है।
​शिक्षक की नौकरी की खुशी में रजरप्पा जा रहे थे लोग
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से आ रही स्कॉर्पियो (BR 21P 6331) में कुल 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सरस्वती विद्या मंदिर, नालंदा से जुड़े परिवार में शिक्षक की नौकरी लगने की खुशी में लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना और माथा टेकने के लिए जा रहे थे।
​इसी दौरान कुज्जू ओपी क्षेत्र के पैंकी के समीप हजारीबाग-रांची मार्ग (एनएच-33) पर प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार लोगों को संभलने तक का अवसर नहीं मिला और मौके पर ही बड़े पैमाने पर जानें चली गईं।
​13 की मौत, एक जिंदगी की जंग लड़ रहा
​इस हृदयविदारक हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पांच महिलाएं (जिनमें एक बच्ची भी शामिल है) और आठ पुरुष (जिनमें एक बच्चा भी शामिल बताया गया है) शामिल हैं। हादसे में घायल एक पुरुष को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक ही वाहन में सवार इतने लोगों की मौत ने इस घटना को क्षेत्र के सबसे दर्दनाक सड़क हादसों में शुमार कर दिया है।
​डीसी-एसपी पहुंचे मौके पर, नालंदा पुलिस व परिजनों से संपर्क
​घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ उपायुक्त (DC) ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार लुनायत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस के पहुंचने पर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो के पास शव पड़े मिले थे, और राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने की कार्रवाई की गई।
​दोनों अधिकारियों के निर्देश पर सभी शवों को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल के शवागार में रखवाया गया है। पुलिस बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना तथा मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर पहचान, सत्यापन और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। साथ ही स्कॉर्पियो किस वाहन से टकराई और दुर्घटना के सटीक कारण क्या रहे, इसकी गहन जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

​संवाददाता :- आकाश भारती, Need24 News
सच्चाई की खबर, आपके इलाके की खबर
📲Get App