🔥 ट्रेंडिंग 200 किमी/घंटा की तेज़ी से चलती आँधी मे... बेटे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला हुई... বসিরহাট কলেজের সামনে ৪ শিশু চুরির চেষ্... टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट: भारत क... निपाह के छह मरीजों की मौत पर केरल सरका... तेलंगाना ने डेटा सेंटर के लिए नई अग्नि...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

रमा एकादशी महोत्सव 5नवम्बर को

✍️ रिपोर्टर: Sanvar Lal 🗓 29 अक्टू. 2026, 07:02 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*🚩🚩बांकेबिहारी मन्दिर*

*रमा एकादशी महोत्सव 5 नवम्बर को*

*श्रीहरी विष्णु एवं श्रीलक्ष्मी की आराधाना के साथ होगा दीपदान*

सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में 5 नवम्बर,गुरुवार को दीपावली पर्व से 4 दिन पूर्व श्रीहरीविष्णु एवं समृद्धि प्रदायिनी मैया लक्ष्मी की आराधना को समर्पित रमा एकादशी महोत्सव उत्साह,उमंग एवं श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जायेगा। हीरालाल जगन्नाथ ड़ाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि मैया लक्ष्मी के ही नाम रमा पर आयोजित एकादशी महोत्सव के अवसर पर प्रातः 7 बजे मांगलिक प्रतीकों युक्त नगर प्रतिपालक ध्वजा का वैदिक रीतिरिवाज से पूजन अर्चन कर भँवरलाल रमेशकुमार परिहार परिवार के मनोरथ से मंदिर शिखर पर चढ़ाया जायेगा। दोपहर 3 बजे से रमेशकुमार प्रदीपकुमार बंसल के सौजन्य से आयोजित भजनोत्सव में भजन गायिका शिखरानी अग्रवाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि एकादशी के अवसर पर ठाकुरजी के गर्भगृह में पंडित जितेंद दाधीच द्वारा दीपमालिका सजाई जायेगी एवं कार्तिक दामोदर मास में आयोजित एकादशी पर संध्या बेला में श्रद्धालु महिलाओं द्वारा ठाकुरजी के समक्ष दीपदान किया जायेगा
📲Get App