🔥 TRENDING समस्तिपुर के कल्याणपुर प्रखंड में मालि... वाराणसी के नया अस्सी घाट पर नवरात्रि व... હિંમતનગરમાં અંબિકા મિત્ર મંડળે બાળકોએ... वाराणसी के कैंट थाना में चोरी के दो अभ... ग्रामीण रुग्णालय टोकावडे येथे दसरा निम... Balaghat Dussehra: Ravana effigy ignit...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

राम भक्तों की सेवा, समाज का सम्मान—दशहरा आयोजनों में छाईं रिम्पल नरूला गुप्ता

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 20 Oct 2026, 09:45 PM 👁 130
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दशहरा शोभायात्रा में आइसक्रीम भंडारा, राम राज्य क्लब ने किया रिम्पल नरूला का स्वागत

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र की प्रख्यात समाजसेविका रिम्पल नरूला गुप्ता ने दशहरा पर्व के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर राम भक्तों की सेवा की और क्षेत्रवासियों के साथ अपने सामाजिक जुड़ाव को मजबूत किया।

श्री सनातन धर्म सभा, ई-ब्लॉक कालकाजी के सौजन्य से आयोजित भव्य दशहरा शोभायात्रा के दौरान रिम्पल नरूला गुप्ता की ओर से आइसक्रीम भंडारे के माध्यम से राम भक्तों की सेवा की गई। इस सेवा कार्य से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मंदिर के पदाधिकारियों ने भी रिम्पल नरूला गुप्ता को आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

इसके बाद रिम्पल नरूला गुप्ता कालकाजी के के-ब्लॉक स्थित राम राज्य क्लब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुईं। यहां उन्हें क्षेत्रवासियों के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिला। क्लब के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उत्सव में उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर रिम्पल नरूला गुप्ता ने सभी आयोजकों, क्लब सदस्यों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी के साथ मिलकर भविष्य में भी सेवा और सहयोग के कार्य जारी रखने की बात कही।

कालकाजी क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के चलते रिम्पल नरूला गुप्ता की पहचान एक प्रख्यात समाजसेविका के रूप में बनी हुई है। दशहरा पर्व पर उनकी सहभागिता ने सेवा, सद्भाव और सामुदायिक सहयोग का संदेश दिया।
📲Get App