🔥 ट्रेंडिंग भारतीय वायु सेना ने 13,629 फीट पर IL-7... आईटी प्रोफेशनल्स ने इन्फोपार्क, कोच्चि... सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दक्षता हेतु... एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने $7.4 ब... कैबिनेट कल विस्तारित मानसून सत्र पर नि... एनसीपी एमएलए'स ने मर्ज चर्चा में अस्पष...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट, झाँसी अनुभाग के सभी स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 10 नव. 2026, 08:24 AM 👁 19
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रेलवे स्टेशन पर चला सुरक्षा चैकिंग अभियान

झाँसी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीआरपी टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त की जा रही है। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी की टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग कर रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। पुलिस टीम द्वारा रेलवे परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। जीआरपी का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। जीआरपी की इस सक्रियता से रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App