🔥 TRENDING नवादा के मिर्जापुर सूर्य मंदिर में छठ... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर... Gold Prices Plummet 4.1% on MCX, Silve... Tennis Star Carlos Alcaraz's Rising Ne... Kohli and Sharma's Farewell in New Zea... जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर को मिली विक...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट, झाँसी अनुभाग के सभी स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 05:20 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान

झाँसी, उत्तर प्रदेश। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जीआरपी की टीमें रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग और पैदल गश्त कर रही हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जीआरपी टीम का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बनाए रखना है। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय हैं।
जीआरपी द्वारा यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📲Get App