🔥 ट्रेंडिंग Koi jankari Abhi Tak nahin Mili Hai காரைக்குடி செட்டிநாடு வேளாண்மை கல்லூரி... ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡਾਂ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾ... कर्नाटक सभी सरकारी स्कूलों में एलकेजी‑... भिलवाड़ा में आज 3‑5 बजे बिजली कटौती राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा विधायक...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर GRP-RPF अलर्ट, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 नव. 2026, 10:34 AM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्लेटफॉर्म, पार्किंग, टिकट काउंटर से लेकर रेल ट्रैक तक संदिग्धों पर पैनी नजर, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट।

प्रयागराज। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से SRP PRJ के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जीआरपी (GRP) एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीमों द्वारा रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म (PF), पार्किंग एरिया, टिकट काउंटर तथा रेल ट्रैक सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए जीआरपी एवं आरपीएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
📲Get App