🔥 ट्रेंडिंग भोपाल में आज 4–7 घंटे की बिजली कटौती,... सवाई माधोपुर में 8 पंचायत समितियो ं मे... इंदौर जिले को परिसीमन के बाद अतिरिक्त... காரைக்குடியில் புதிய தொழிற்சாலை அமைக்க... मध्यप्रदेश में शांति अधिनियम के तहत पह... टाइगर ने सवा मिनट में किया नीलगाय का श...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रेलवे ने काटा मंत्री के गांव का रास्ता आवागमन हुआ बाधित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 नव. 2026, 10:31 AM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

रेलवे ने काटा मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल

नौरू हॉल्ट के पास नेरथूआ मठ गांव जाने वाली सड़क बंद, मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी पहुंचे गांव; एलएचएस निर्माण की उठी मांग

जहानाबाद। जिले के नौरू हॉल्ट के पास स्थित नेरथूआ मठ गांव जाने वाले रास्ते को रेलवे प्रशासन ने काट दिया है। रेलवे की इस कार्रवाई के बाद गांव के लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव तक पहुंचने के लिए यही मुख्य रास्ता था, जो रेलवे पटरी के ऊपर से होकर गुजरता था। अब रास्ता बंद कर दिए जाने से लोगों को गांव आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि रेलवे प्रशासन ने रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाले इस रास्ते को अवैध घोषित किया था। इसके बाद रेलवे की ओर से रास्ते को काट दिया गया। रास्ता बंद होने की जानकारी मिलने पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी खुद गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री इसी गांव के रहने वाले हैं।इस दौरान मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि गांव के लोगों की आवागमन की समस्या को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री से यहां रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके लिए रेलवे की ओर से एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। हालांकि, एलएचएस का निर्माण शुरू होने से पहले ही रेलवे प्रशासन ने पुराने रास्ते को काट दिया। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने जल्द से जल्द एलएचएस का निर्माण कराने की आवश्यकता जताई।
इधर, मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि फिलहाल लोगों के पैदल आने-जाने के लिए रास्ता बना दिया गया है। साथ ही रेलवे प्रशासन से संपर्क कर जल्द से जल्द एलएचएस का निर्माण कराने की मांग की जा रही है, ताकि गांव के लोगों को आवागमन की स्थायी सुविधा मिल सके। ग्रामीणों को उम्मीद है कि रेलवे और जिला प्रशासन के प्रयास से जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और गांव तक आने-जाने के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध हो सकेगा।
📲Get App