🔥 ट्रेंडिंग લુણાવાડા ખાતે 'હર ઘર તિરંગા' અભિયાન અં... जॉर्ज हैरिसन की पसंदीदा पुस्तक एसटी आरक्षण से इनकार पर प्रतिक्रिया की... सीएम के मुताबिक फरवरी 2027 में चुनाव गोवा में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा नागालैंड के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस...
14 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की विशेष प्रोत्साहन योजना, 26 से 31 अगस्त तक चलेगा अभियान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 13 अग. 2026, 08:06 AM 👁 42
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, 26 से 31 अगस्त तक यूपी रोडवेज की विशेष इंसेंटिव योजना

लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन (इंसेंटिव) योजना लागू की है। योजना की अवधि 26 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक कुल छह दिन निर्धारित की गई है। योजना के तहत 6 दिनों में 1,800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालक/परिचालक को ₹1,200 प्रति चालक/परिचालक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं 1,800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर प्रति अतिरिक्त किलोमीटर ₹0.55 की दर से इंसेंटिव का प्रावधान किया गया है।डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों के लिए योजना अवधि में प्रत्येक दिन उपस्थित रहने पर ₹500 एकमुश्त प्रोत्साहन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा लोड फैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक होने पर पात्र चालक/परिचालक को इंसेंटिव देय होगा। चिह्नित बस स्टेशनों पर बस संचालन व्यवस्था उत्कृष्ट रखने के लिए भी प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। ऐसे 18 चिह्नित बस स्टेशनों के लिए कुल ₹90,000 की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है, जिसमें प्रति बस स्टेशन ₹5,000 दिए जाएंगे। योजना के तहत बस स्टेशनों पर पर्यवेक्षकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने, यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, अधिक से अधिक बसों का संचालन करने तथा अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का लक्ष्य रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
📲Get App