🔥 TRENDING ‘वन राखी फॉर जवान’ कार्यक्रम में जवानो... અમરેલીમાં નેફાળમાં પૂરથી ફસાયેલા નાગરિ... કરચેલિયા ગામમાં રક્ષાબંધનની તૈયારીઓ પૂ... અમરેલીના અકાળા ગામમાં નવી ગ્રામ પંચાયત... आदर्श विद्या मंदिर के भेया बहिनो ने जव... मारगांव में ‘तरंग उत्सव’ का भव्य उद्घा...
27 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 111 मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाईं अपनों से जुड़ने की खुशियां

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 06:56 PM 👁 9
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को बांधी राखी, पुलिस और आमजन के बीच मजबूत हुआ विश्वास और अपनत्व

कानपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कानपुर पुलिस ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए गुम और चोरी हुए 111 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाए। गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को थाना बर्रा परिसर में दक्षिण जोन सर्विलांस टीम एवं विभिन्न थानों की CEIR पोर्टल टीम द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाना पुलिस की जनसेवा और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर महिला उपनिरीक्षकों एवं महिला आरक्षियों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर पर्व मनाया। पुलिस अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 111 मोबाइल फोन की वापसी और रक्षाबंधन के इस भावनात्मक आयोजन से पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव की भावना और मजबूत हुई। कई परिवारों के लिए मोबाइल फोन की वापसी रक्षाबंधन के अवसर पर अपनों से दोबारा जुड़ने की खुशी लेकर आई।
📲Get App