🔥 TRENDING Green Karnataka to Plant 500,000 Shade... Municipal Council Extends 5% Discount... Smart City Council Extends 5% Discount... State Mandates 10-Minute Yoga Sessions... MP Minister Sarang Promises Strict Act... Odisha CM Naveen Patnaik Mourns 14 Dev...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने श्रद्धा‑भक्ति के साथ किया कन्या पूजन

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 19 Oct 2026, 04:34 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने श्रद्धा और भक्ति के भाव से कन्या पूजन समारोह सम्पन्न किया।

सलेमपुर, देवरिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सलेमपुर नगर के मुरली मनोहर मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं सलेमपुर की विधायक विजयलक्ष्मी गौतम ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देवी स्वरूप बालिकाओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और आस्था का भाव दिखाई दिया।

कन्या पूजन के बाद राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम दुर्गा माता मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। कन्या पूजन और देवी दर्शन के माध्यम से उन्होंने नारी शक्ति के प्रति सम्मान तथा सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, राजीव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, अनूप उपाध्याय, मनोनीत सभासद विनय तिवारी, विकास गुप्ता, दीपक मद्धेशिया, धर्मेंद्र यादव और राज गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App