🔥 ट्रेंडिंग सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु ललितपुर में #lalitpur टैग सोशल मीडिया... अरुणाचल के कार्यकर्ता ने एंटी‑SUMP विर... ईसी ने छह राज्यों और यूटी में विशेष सं... पूर्व उप-जनरल मनोज कुमार ने स्पष्ट किय... एनसी विघटनवादी फिर से मिले, पार्टी नेत...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के कार्यालय समय में बदलाव
नौकरी

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के कार्यालय समय में बदलाव

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 11 सित. 2026, 01:46 PM 👁 80
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोमवार से शुक्रवार तक खुलेगा कार्यालय, शनिवार-रविवार रहेगा बंद; सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक होगा कार्य

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के कार्यालय के कार्य समय में संशोधन किया गया है। जारी सूचना के अनुसार अब परिषद का कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के तहत संचालित होगा। वहीं शनिवार एवं रविवार को कार्यालय बंद रहेगा। नए आदेश के अनुसार कार्यालय का समय प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। सूचना में बताया गया है कि यह निर्णय 4 अगस्त 2026 को आयोजित बैठक में लिया गया था और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
परिषद की ओर से सभी संबंधित राजकीय आईटीआई को संशोधित कार्य समय एवं सप्ताह व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया है। इससे कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए आने वाले अभ्यर्थियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों को अब सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित समय में ही कार्यालय पहुंचना होगा।
📲Get App