Weather
राजधानी पटना का दीदारगंज इलाका बाढ़ कि चपेट से
बिहार की राजधानी पटना का दीदारगंज इलाका बाढ़ के पानी से डूबा
पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज में बाढ़ का कहर: पांच दिनों से पानी में डूबा इलाका, टाटा मोटर्स सेंटर और वेयरहाउस भी चपेट में,
बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज इलाके में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। दीदारगंज मस्जिद के पीछे का पूरा इलाका पिछले पांच दिनों से बाढ़ के पानी की चपेट में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में करीब 2000 घर प्रभावित हैं और लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
बाढ़ का पानी अब घरों से निकलकर बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच गया है। टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। सर्विस सेंटर परिसर में पानी भर जाने के बाद वहां खड़ी गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। अचानक पानी बढ़ने से वाहनों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
वहीं इलाके में स्थित कोल्ड ड्रिंक, सरसों तेल और रिफाइंड तेल के वेयरहाउस में भी पानी घुस गया है। पानी घुसते ही गोदाम में रखा सामान पानी में तैरने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक पानी बढ़ने के कारण कई सामान बह भी गए हैं। नुकसान को कम करने के लिए गोदाम में रखे सामान को लगातार बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
बाढ़ के कारण लोगों के सामने सिर्फ घर बचाने की चुनौती नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों और रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। पानी लगातार बढ़ने के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ का असर मवेशियों पर भी पड़ा है। घरों और आसपास पानी भरने के बाद लोग अपने जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए पुल पर पहुंचाने को मजबूर हैं। मवेशियों के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की भी समस्या बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच दिनों से इलाके में पानी जमा है, लेकिन उनकी समस्या सुनने और तत्काल राहत पहुंचाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। लोगों ने प्रशासन से नाव, भोजन, पीने का साफ पानी, दवा और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग की है।
लगातार बढ़ता जलस्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। अब लोगों को इंतजार है कि प्रशासन कब मौके पर पहुंचेगा और बाढ़ में फंसे परिवारों को राहत मिलेगी।
बाइट۔۔ वेयरहाउस मैनेजर
बाइट स्थानीय पब्लिक