🔥 TRENDING Grihalakshmi Scheme Under Review: New... બનાસકાંઠા: અંબાજી પદયાત્રા રૂટ પર સેવા... बैगा आदिवासी से फर्जी नौकरी नाम पर पैस... સામૂહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર, કદવાળ ખાતે “સે... હિંમતનગર પાસે ગરનાળામાં પડી જતાં બે યુ... Jalandhar Resident Returns After 15 Mo...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जमाल रोड स्थित हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में मिला एक युवक का शव
Crime

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जमाल रोड स्थित हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में मिला एक युवक का शव

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Aug 2026, 10:00 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जमाल रोड स्थित हीरा इंक्लेव के बेसमेंट में मिला एक युवक का शव पुलिस जांच में जुटी

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत जमाल रोड के पास हीरा एंक्लेव के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सोनू उर्फ शुक्ला के रूप में बताई जा रही है, जो कमला नेहरू नगर का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि सोनू पिछले पांच दिनों से अपने घर से लापता था। परिजनों के मुताबिक, उसके लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच जमाल रोड के पास उसका शव मिलने की सूचना सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं, सोनू का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

पटना के जमाल रोड से इस वक्त की बड़ी खबर—पांच दिनों से लापता युवक सोनू उर्फ शुक्ला का शव मिलने से इलाके में सनसनी।
📲Get App