🔥 ट्रेंडिंग मैनचेस्टर में धूप 18°C, बाहरी गतिविधिय... हिंदी में शीर्षक आईएमडी ने दक्षिण में भारी बारिश और कई... भारतीय महिला ने बताया क्यों आयरलैंड के... फैक्ट चेक: फ्रेंच छात्र प्रदर्शन दिखान... राहुल गांधी ने हवाई अड्डे पर स्निफ़र ड...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

राजद के दिवंगत विधायक डॉ सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 05 अक्टू. 2026, 09:07 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिवंगत विधायक डॉ सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव

जहानाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव. विधायक

जहानाबाद राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को इमलिया चक पहुंचे और दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत नेता के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। जदयू को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जदयू को हाईजैक कर लिया है। अब जदयू कुछ ही लोगों तक सिमटकर रह गई है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जनता सब कुछ देख और समझ रही है। एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के अलग उम्मीदवार उतारने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी दल मिलकर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है। परिजनों से मुलाकात के दौरान स्थानीय राजद नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
📲Get App