🔥 TRENDING Karnataka Drives India's Innovation Ec... Tamil Nadu CM M. K. Stalin Apologises... Tamil Nadu to Enforce Mobile Phone Ban... Tamil Nadu Assembly Highlights Drug Cu... Anurag Jain Appointed as New NITI Aayo... MP High Court Announces 1,174 Assistan...
18 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राजेश्वर मोची की 22वीं शहादत दिवस पर मूर्ति अनावरण

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 18 Aug 2026, 08:04 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुल्हिन बाजार में भाकपा माले ने दी श्रद्धांजलि

पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड में पूर्व प्रखंड प्रमुख व भाकपा माले नेता शहीद कॉमरेड राजेश्वर मोची की 22वीं स्मृति दिवस पर आज (मंगलवार को ) मूर्ति अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रखंड पार्टी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिला सचिव कॉमरेड अमर सिंह ने शहीद राजेश्वर मोची की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल प्रसाद यादव ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरसेन ने किया।

इस अवसर पर पालीगंज विधायक संदीप सौरव ने कहा कि वर्ष 2001 में हुए पंचायती राज चुनाव में राजेश्वर मोची पहली बार दुल्हिन बाजार प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुए थें। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त 2004 को पालीगंज स्थित भाकपा माले कार्यालय में अपराधीयों ने रात में सोई हुई अवस्था में राजेश्वर मोची समेत पांच लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। विधायक ने कहा कि अपराधियों का उद्देश्य गरीबों और वंचितों की आवाज को दबाना था, लेकिन शहादत के बाद भाकपा माले ने गरीबों के हक, बराबरी और न्याय के लिए संघर्ष को और तेज किया।

उन्होंने कहा कि हत्या के बाद पार्टी ने प्रखंड मुख्यालय में राजेश्वर मोची की प्रतिमा स्थापित करने की मांग सरकार से की थी, लेकिन सामंती ताकतों के दबाव में मांग पूरी नहीं हुई। अब दुल्हिन बाजार में प्रतिमा का अनावरण गरीबों के लिए संघर्ष और शहीद के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संदेश है।

जिला सचिव अमर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद राजेश्वर मोची हमेशा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की स्मृतियों में अमर रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में फुलवारी शरीफ के पूर्व विधायक गोपाल रविदास, मुखिया संघ अध्यक्ष आनंद कुमार, खेमस जिला सचिव सत्यनारायण प्रसाद, किसान महासभा जिला सचिव कृपा नारायण सिंह, जिला परिषद सदस्य मुमताज अंसारी, आशा देवी, अनवर हुसैन, श्रीकांत, सुरेश पासवान, कमलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।
📲Get App