🔥 ट्रेंडिंग ਦੀਵਾਲੀ ''ਤੇ ਸਵੇਰੇ 1 ਤੇ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ 2 ਘੰਟੇ... देवरिया के नेशनल हाईवे पर बोलेरो टक्कर... निसर्गप्रेम आणि सामाजिक बांधिलकीचा अनो... निसर्गप्रेम आणि सामाजिक बांधिलकीचा अनो... सुमेरपुर बस स्टैंड की बदहाल सड़कें, दी... mathura अहोई अष्टमी पर सुरक्षा के कड़े...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान पुलिस | जिला दौसा पंचायत चुनाव-2026 के मध्यनजर दौसा पुलिस अलर्ट!

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 02 नव. 2026, 04:03 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजस्थान पुलिस | जिला दौसा
पंचायत चुनाव-2026 के मध्यनजर दौसा पुलिस अलर्ट!

जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुन्दन कंवरिया IPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शंकर लाल मीणा RPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट श्री विनोद कुमार सीपा RPS ने पंचायत चुनाव-2026 तृतीय चरण ड्यूटी में नियुक्त समस्त सुपरवाइजर अधिकारियों की बैठक लेकर किया ब्रीफ।

पंचायत चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुन्दन कंवरिया IPS द्वारा चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त सुपरवाइजर अधिकारियों की बैठक आयोजित कर उन्हें विस्तार से ब्रीफ किया गया तथा चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करें तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। असामाजिक तत्वों एवं चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

सभी सुपरवाइजर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने अधीनस्थ पुलिस जाप्ते को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए ड्यूटी का प्रभावी पर्यवेक्षण करें तथा आपसी समन्वय, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं में सुरक्षा की भावना कायम रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

दौसा पुलिस निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App