🔥 ट्रेंडिंग NEED24 NEWS | पंजाब साधुगढ़ के नजदीक क... एसटी प्रवासात महिलांना 'एनसीएमसी' (NCM... चुनाव परिणाम घोषित नहीं होने से केठवाड... हावड़ा जंक्शन के बाला रोड पर इको पार्क... 400+ JOB OPPORTUNITIES IN RAMBAN! MEGA... ಪ್ರಜಾಪ್ರಭುತ್ವ ಉಳಿಸಿ ಅರಾಜಕತೆ ಅಳಿಸಿ - ಪಾ...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने हांसपुर में नव निर्वाचित सरपंच हंसराज सैनी को पदभार ग्रहण करवाया

✍️ रिपोर्टर: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 06 नव. 2026, 02:58 PM 👁 48
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने हांसपुर में नव निर्वाचित सरपंच हंसराज सैनी को फीता काटकर पदभार ग्रहण करवाया, जिससे विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई।

राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज श्रीमाधोपुर के हांसपुर गांव में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित सरपंच हंसराज सैनी (वकील) को फीता काटकर विधिवत पदभार ग्रहण करवाया।

कार्यकर्ता बाबूलाल कटारिया, बाबूलाल निठारवाल और रामावतार मिठारवाल सहित ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण से पूर्व गांव में टूटी हुई नालियों की मरम्मत एवं सफाई कार्य आरम्भ किया गया।

महेंद्र कुमार मिठारवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत हांसपुर में स्वच्छता, नाली मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में निरंतर सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
📲Get App