🔥 TRENDING Gurgaon faces 16-hour power outage as... समस्तीपुर में होटल संचालक को मारी गोली Piyush Goyal Accuses Europe of Double... सब्जी बनाते समय कुकर का विस्फोट, तेज ध... Aksmat Two dead, one critically injured in NH...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रजनी समाधिया ने संभाली ककरहटी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Ashok Vishwakarma 🗓 23 Oct 2026, 02:28 PM 👁 40
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रजनी समाधिया ने संभाली ककरहटी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी 19 अक्टूबर को ग्रहण किया पदभार, 22 गांवों की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर रहेगी नजर

रजनी समाधिया ने संभाली ककरहटी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी

19 अक्टूबर को ग्रहण किया पदभार, 22 गांवों की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर रहेगी नजर

ककरहटी,। ककरहटी पुलिस चौकी में उपनिरीक्षक रजनी समाधिया ने 19 अक्टूबर को चौकी प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी प्रशासनिक आदेश के तहत उन्हें महेबा थाना, अमानगंज से स्थानांतरित कर ककरहटी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ककरहटी चौकी के अंतर्गत करीब 22 गांव आते हैं। पूर्व में चौकी में पुलिस बल की उपलब्धता और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद नए चौकी प्रभारी की पदस्थापना के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी हैं।

पुलिस बल की उपलब्धता भी अहम मुद्दा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी में एक उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक और नौ आरक्षकों सहित कुल 13 पद स्वीकृत हैं। वहीं, दो प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों की तैनाती हैं।

चौकी के अंतर्गत आने वाले गांवों में नियमित गश्त, शिकायतों का निराकरण और कानून व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। इन कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता भी जरूरी है।

अब व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

उप निरीक्षक रजनी समाधिया के पदभार ग्रहण करने के बाद उम्मीद है कि चौकी क्षेत्र में पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, पुलिस विभाग से अपेक्षा है कि स्वीकृत पदों और वास्तविक तैनाती की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा।


रिपोर्टर: अशोक विश्वकर्मा
📲Get App