🔥 TRENDING বিজয়া সম্মিলনী অনুষ্ঠান হলো চুঁচুড়া... Jharkhand CM Hemant Soren to Lead Rall... Conductor's Swift Action Saves Passeng... India and Argentina to Deepen Bilatera... आवास योजना से IGRS तक लापरवाही के आरोप... Ishan Kishan Struggles Again as India...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रजौली पुलिस ने 120 लीटर महुआ शराब वाली बाइक जब्त, 1656.25 लीटर शराब नष्ट

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 30 Oct 2026, 10:10 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रजौली थाना ने 120 लीटर देसी महुआ शराब वाली बाइक जब्त की और 12 अलग मामलों में 1656.25 लीटर शराब विनष्ट की, जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

रजौली थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 लीटर देसी महुआ शराब वाली एक बाइक जब्त की।

इसके अलावा, 12 अलग-अलग मामलों में जब्त कुल 1656.25 लीटर शराब को प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार विनष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुरहेना पंचायत के उसमान गांव में करबला के पास शराब की खेप ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने बाइक को जब्त कर फरार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
📲Get App