🔥 TRENDING नाना भाटेक का अस्पताल में निधन અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન રસ્તા પર... लखीमपुर खीरी: आकाशीय बिजली गिरने से खे... Tamil Nadu By‑Election Results 2026: H... यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन वि... Narsinghgarh Showcases Tourism at MP T...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रजौली पुलिस ने 12 वारंटियों को दबोचा, कांड संख्या 534/26 का अभियुक्त भी शामिल

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 08 Oct 2026, 08:25 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के रजौली थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक चर्चित कांड का प्राथमिक अभियुक्त भी शामिल है।

नवादा। रजौली थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से वांछित 12 आरोपियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय, नवादा में उपस्थापन के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रजौली थाना कांड संख्या 534/26 के प्राथमिकी अभियुक्त शनि कुमार, पिता उदय राम, निवासी डुमरकोल भी शामिल है। इसके अलावा, विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अन्य वांछित आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में धर्मेंद्र मालाकार, संजीत मालाकार, रंजीत मालाकार, भोला साव, अजय साव, विजय साव, कारू साव, संदीप साव, धनंजय साव, राजेश कुमार उर्फ रवि कुमार, सूरज डोम एवं अर्जुन चौधरी शामिल हैं।

रजौली थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को फरार एवं वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एसआई सचिन कुमार, एसआई सत्यदेव प्रसाद एवं एएसआई वीरेंद्र ओझा सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App