🔥 TRENDING सिकंदराराऊ के हुरमत गंज में बिना परमिश... सहारनपुर: गर्भवती महिला से गैंगरेप माम... Defence Minister Rajnath Singh to Visi... Sikkim High Court Suspends Mangan Dist... Mizoram to Train 5,500 Students in AI... Mizoram Limits Deepawali Celebrations...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 07 Nov 2026, 01:30 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

राजाखेड़ा में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र रामसूजन, उम्र 23 वर्ष, निवासी अम्बरपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि रविंद्र तीन भाइयों में बीच का था और हलवाई का काम करता था। वह करीब डेढ़ माह पहले ही घर वापस आया था और वर्तमान में घर पर रहकर कृषि कार्य कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना अधिकारी वीर सिंह, मनिया, खलील अहमद सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
📲Get App