🔥 TRENDING Delhi to Accelerate Rs 7,000‑Crore Ele... Air India Delhi‑Riyadh flight returns... Oil trader loses Rs 35.29 lakh in Ludh... புதுச்சேரியில் கல்லூரி மாணவர்களின் கைப... ખેડબ્રહ્મામાં કોંગ્રેસ દ્વારા 'કાળો દિ... మునీరాబాద్ లో కొత్త రేషన్ కార్డు పంపిణ...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में तहसीलदार ने डंडा थामकर संभाला मोर्चा, जेसीबी से ध्वस्त किए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण

✍️ Reporter: Jaypal 🗓 08 Oct 2026, 09:40 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में तहसीलदार ने डंडा थामकर संभाला मोर्चा, जेसीबी से ध्वस्त किए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण

राजाखेड़ा में तहसीलदार ने डंडा थामकर संभाला मोर्चा, जेसीबी से ध्वस्त किए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। तीन अलग-अलग जगहों पर जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाए गए। इस पूरे अभियान में राजाखेड़ा तहसीलदार एवं कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी दीप्ति देव ने खुद हाथ में डंडा लेकर मोर्चा संभाला। पुलिस प्रशासन के सहयोग से की गई कार्रवाई में प्रशासन का कठोर रुख साफ नजर आया।
कार्रवाई के दौरान सबसे पहले राजाखेड़ा स्थित मछला के पार पोखर पर बने अतिक्रमण को निशाना बनाया गया। इसके अलावा भीमपुरा गांव और अम्बरपुर के वार्ड नंबर 5 में नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार दीप्ति देव ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन के इस कदम से क्षेत्र में सरकारी संपत्ति की रक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस सख्ती का स्वागत किया है। कार्रवाई के दौरान राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति देव के साथ नगर पालिका जेईएन दयाल सिंह,एएसआई श्यामसुंदर शर्मा, पालिका कर्मचारी राजेन्द्र सिंह, फायरमैन पप्पू सिंह, सचिन यादव, पारस, विजय सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App