🔥 TRENDING ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर में नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान आयोजित

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 Nov 2026, 02:17 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर में नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान आयोजित*

खैरथल कंचन केसरी

राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर में संचालित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आज विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ. पवन कुमार गुप्ता उपस्थित हुए।
डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं में बढ़ते ड्रग्स के सेवन, विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के दुष्परिणामों तथा इनके कारण उत्पन्न होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला तथा संतुलित मोबाइल उपयोग की आवश्यकता बताई। स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग, प्राणायाम एवं नियमित व्यायाम के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.योगेश कुमार शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया, प्रो. पवन कुमार, प्रो. नूरजमां खान, प्रो. सतीश कुमार वर्मा एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
📲Get App