🔥 TRENDING BJP Prepares for Delimitation: Where W... Apple Removes MiniMax AI Chatbot from... Last House Standing Razed: Bulldozer A... 45th India International Trade Fair Wr... शेळगाव बॅरेजजवळ नदीपात्रात ४५ वर्षीय व... Indore man alleges wife altered photo...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

राजकीय आईटीआई हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता आयोजित

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 27 Nov 2026, 11:12 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजकीय आईटीआई हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता आयोजित

158 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 77 ने लिया भाग, तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम एवं कौशल, नियोजन और उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय ‘इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026’ का सफल आयोजन किया गया।

जिला कौशल समन्वयक श्रीमती सुनीता देवी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न कौशल क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 158 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 77 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी दक्षता और कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी अनुदेशकों की निर्णायक समिति द्वारा प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता एवं कार्यकुशलता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को पहचानना, उनके कौशल को निखारना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करना है।

जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागी आगामी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रकार प्रतियोगिता युवाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने तथा कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारियों, अनुदेशकों एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
______
#
📲Get App