🔥 ट्रेंडिंग इंदौर के विजय नगर में रैपिडो चालक ने 1... राजस्थान सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण के... राजस्थान सरकार 10 दिनों में एडवोकेट प्... बड़ोद में ईशान पब्लिक स्कूल ने मनाया ब... मां नर्मदा का आगमन: सोनकच्छ विधानसभा म... सीकर पुलिस ने 41.5 किग्रा गांजा बरामदग...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

राहुल सोलंकी के खिलाफ नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप पर समाज ने धरना प्रदर्शन किया

✍️ रिपोर्टर: DINESHNEED24 🗓 17 नव. 2026, 06:13 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राहुल सोलंकी पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद रेलाश सेनानी एवं समाज जनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

*🔴 BREAKING | सेंधवा*

*सेंधवा सिटी थाने पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, नाबालिग बेटी के मामले में 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर जताया आक्रोश*

डॉक्टर रेलाश सेनानी एवं समाज के लोगों ने एसडीओपी व टीआई से सवाल पूछा कि इतनी गंभीर घटना में आरोपी अब तक खुलेआम कैसे घूम रहे हैं? इससे पीड़िता और गवाहों को भी खतरा हो सकता हैं

डॉ रेलाश सेनानी एवं आदिवासी समाज जनों ने बताया कि 2 नवंबर को FIR दर्ज होने के बाद भी आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होने के कारण शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे इस गंभीर अपराध के खिलाफ कड़ी सजा और त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।

समाज ने पुलिस को मामले की पूरी जांच करने और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में लाने का आग्रह किया।

धारणा में उपस्थित लोग यह भी चाहते हैं कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए जागरूकता और सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएँ।
रेलाश सेनानी ने प्रशासन को *22 नवंबर तक का अल्टीमेटम* दिया है। गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान विधायक से भी सवाल उठाया गया कि मुख्य आरोपी के मामले में वे मौन क्यों हैं?

#Sendhwa #Need24News #Barwani #AdivasiSamaj #BetiKoNyayDo #SendhwaNews
📲Get App