🔥 TRENDING Amsterdam Shuts Down as 'Red Line' Pro... Fire Engulfs Nehru Market in Jammu, Da... India Celebrates Diwali with Fireworks... Microsoft Employees Protest AI‑Driven... Diwali Night Ritual Promises Goddess L... Arson Spree Rocks India From Delhi to...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राहुल राठौर के साथ हुआ एक बहुत बड़ा हादसा ट्रक चालक थे
Jobs & Career

राहुल राठौर के साथ हुआ एक बहुत बड़ा हादसा ट्रक चालक थे

✍️ Reporter: Abhishek Savita 🗓 24 Sep 2026, 08:20 AM 👁 280
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राहुल राठौर के साथ हुआ एक बहुत बड़ा हादसा ट्रक चालक थे

ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील
​विषय: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक राहुल राठौर की मदद हेतु आर्थिक सहायता
​अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे ग्राम परावली के निवासी और पेशे से ट्रक चालक राहुल राठौर एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में उनका बायां पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण काटना पड़ा है।
​राहुल जी अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। रात-दिन कठिन परिश्रम करके वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इस दुखद हादसे से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर जहां इलाज और अस्पताल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर परिवार का एकमात्र सहारा छिन जाने से उनके सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
​इस अत्यंत कठिन घड़ी में हम सभी का मानवीय कर्तव्य है कि हम आगे आएं और राहुल भाई तथा उनके परिवार को संबल प्रदान करें।
​आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार राहुल राठौर जी के इलाज और परिवार के सहयोग हेतु स्वेच्छा से आर्थिक सहायता अवश्य करें। आपका छोटा सा योगदान भी इस संकट के समय में इस परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है।
​ईश्वर से राहुल भाई के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
📲Get App