🔥 TRENDING હાથીદરા ગામમાં દિવાળી અને બેસતા વર્ષે... DC Ganderbal Reviews winter preparedne... वाराणसी में डाला छठ एवं देव दीपावली के... गोंडा में महिला कांस्टेबल पर गोंडा पटा... शराब की दुकान से मिले खुले पाऊज और शरा... Bina licence ki gadi chalate hue do la...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रंगामाटी हत्याकांड में चार गिरफ्तार, दो फरार

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 10 Nov 2026, 07:58 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रंगामाटी हत्याकांड में चार गिरफ्तार, दो फरार*

*तमाड़।* रंगामाटी में चाकू मारकर कांग्रेस महतो (25) की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

बुंडू के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि घटना 8 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे रंगामाटी स्थित सरकारी शराब दुकान के पास हुई। सड़क पर बैठकर शराब पी रहे युवकों से कार सवार लोगों का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कांग्रेस महतो पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी पूजा कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
*गिरफ्तार आरोपी -*
बिट्टू गुप्ता (रंगामाटी), टिंकू दास, गुरुपदो मुंडा, निखिल भूमिज (नवाडीह, ईचागढ़)
पुलिस के अनुसार राहुल मछुआ और मानिक मछुआ फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
छापेमारी अभियान में बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू पंडित, प्रेम सागर सिंह, गणेश चौड़े तथा तमाड़ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
📲Get App