🔥 TRENDING Coal India Sets Record 70.3 MT Monthly... US and Bangladesh Air Forces Commence... Kerala HC Halts Vizhinjam Port Constru... नवाबगंज में पिपल गाछ के पास 4 दिसंबर 2... Muzaffarpur Family Urges Safe Return o... 12 Children Rescued from Human Traffic...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

PET परीक्षा संपन्न

✍️ Reporter: Alok 🗓 01 Nov 2026, 09:14 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

PET पतीक्षा के अंतिम दिन केंद्रों पर कड़ी सख़्ती देखने को मिली जूते मौजे उतरवा कर हुयी जाँच

PET परीक्षा के अंतिम दिन केंद्रों पर रही कड़ी सख्ती, जूते-मोजे उतरवाकर की गई जांच

भोगांव (मैनपुरी)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को नगर के दोनों परीक्षा केंद्रों नेशनल महाविद्यालय एवं नेशनल इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई। यहां तक कि परीक्षार्थियों के रुमाल तक निकलवाकर जांच की गई। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

ज्ञात हो कि नगर में PET परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के अंतिम दिन केंद्रों पर विशेष सतर्कता और सख्ती बरती गई। सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे से केंद्रों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी और बायोमेट्रिक जांच की गई।

प्रयागराज, कानपुर, मथुरा, आगरा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र भोगांव में निर्धारित किया गया था। अंतिम दिन परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।

नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके निमेष तथा नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन कुमार ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षार्थियों को सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया।#PET परीक्षा के अंतिम दिन केंद्रों पर रही कड़ी सख्ती, जूते-मोजे उतरवाकर की गई जांच

भोगांव (मैनपुरी)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को नगर के दोनों परीक्षा केंद्रों नेशनल महाविद्यालय एवं नेशनल इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई। यहां तक कि परीक्षार्थियों के रुमाल तक निकलवाकर जांच की गई। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

ज्ञात हो कि नगर में PET परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के अंतिम दिन केंद्रों पर विशेष सतर्कता और सख्ती बरती गई। सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे से केंद्रों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी और बायोमेट्रिक जांच की गई।

प्रयागराज, कानपुर, मथुरा, आगरा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र भोगांव में निर्धारित किया गया था। अंतिम दिन परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।

नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके निमेष तथा नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन कुमार ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षार्थियों को सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया।#PETपरीक्षा
📲Get App