🔥 TRENDING BB 20: ਕੰਬਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਮਸਾਜ ਦੇਖ ਭੜਕੇ ਰੋਹਿ... મહિલા અને બે બાળકોને 181 અભયમ ટીમની મદ... बिदर के बसवगिरि में 280वां मासिक शरन स... मेवात के अकबरपुर गांव में बच्चोंके झगड... बीदर में क़ित्तूर रानी चेनम्मा के 27वे... தமிழர் கட்சி சார்பாக இராணிப்பேட்டையில்...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पेड़ की डाल काटते समय हादसा, 40 वर्षीय मजदूर की मौत

✍️ Reporter: Anup singh 🗓 24 Oct 2026, 03:52 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम, पत्नी और दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में शनिवार सुबह पेड़ की डाल काटते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा 40 वर्षीय मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल मजदूर को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान मिश्रौलिया गांव निवासी राजकुमार चौहान (40), पुत्र श्रीपत चौहान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह वह गांव के संजय सिंह के पेड़ पर चढ़कर उसकी डाल काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल राजकुमार को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। उसे देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राजकुमार अपने परिवार में कमाने वाला प्रमुख सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और दो बेटों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों बेटे भी इस दुखद घटना से सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App