🔥 TRENDING Lorence Bishnoi ગેંગની સુરત કનેક્શનમાં... *"बीदर डिस्ट्रिक्ट पुलिस डिपार्टमेंट क... Bike hadsa *”बीदर ज़िला पुलिस डिपार्टमेंट की स्पे... રાજકોટમાં કોરટ ચૌક પાસે વેપારીની ગાડીમ... मोकामा में स्नातक चुनाव के दौरान दो पक...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

Pati ke samne hi aath vyaktiyon Ne patni ka Kiya g******* ab inko girftar Kiya gaya hai

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 23 Oct 2026, 09:22 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Lachar Pati ke samne patni ki g******* karke hatya kar Dali

यही 8 हैवान लड़के है, जिन्होने मोतिहारी में दशहरा के मेले से लौट रहे पति पत्नी को बंधक बनाकर पति के सामने पत्नी से गैंगरेप किया है। सुनसान रास्ते में उन्हें रोककर पति से मारपीट की गई और महिला से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 18 अक्टूबर सुबह करीब 4 बजे की है। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे के अनुसार, युवकों ने महिला को जबरन मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। यह जगह श्यामपुर भटहा थाना के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के पास है।

सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें पीड़िता के पति का छीना गया फोन भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबिकेश तिवारी (38), रिकी कुमार (19), अंकुश कुमार (19), राहुल कुमार (19), कंचन कुमार (18), मुन्ना कुमार (18), रणधीर कुमार (20) और अमित कुमार (18) के रूप में हुई है। ये सभी शिवहर के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के रहने वाले हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है।
📲Get App